वाराणसी. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव बुद्धा सिटी कॉलोनी सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में पाया गया। 25 साल की आकांक्षा दुबे यूपी के भदोही की रहने वाली थीं। उनका पूरा मुंबई में रहता है। आकांक्षा देवरिया में शूटिंग के लिए बनारस आई थीं। आज लाटी इमली में शूटिंग थी। डायरेक्टर विकास ने मेकअप मैन राहुल को फ़ोन करके शूटिंग के लिए तैयार करने के लिए कहा। दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। फ़ोन भी किया। फिर होटल वालों ने मास्टर की से दरवाजा खोला तो देखा की शव दुपट्टे के सहरे पंखे से लटका था।
आकांक्षा दुबे ने अपने जीवन में बहुत कठिन परिश्रम किया था तब वो इस मुकाम पर पहुंची थीं। इन्होंने काफी सारी भोजपुरी फिल्मों और गानों में अपना किरदार निभाया था। इंस्टाग्राम पर इनकी Akankshadubey_Official के नाम से है जिनपर 29,36 पोस्ट हैं और करीब 1.7 मिलियन फॉलोअर हैं। कमाई की अगर बात करें तो अकांक्षा हर महीने करीब 60 से 70 हजार रुपए कमाती थीं।