लखनऊ। लखनऊ में कैसरबाग स्थित फैमिली कोर्ट गेट पर मंगलवार दोपहर पत्नी ने जूते से पति को पीट दिया। झगड़ा होते देख दोनों पक्ष के वकील बीच बचाव करने लगे। काफी लोग भी जमा हो गए। जिन्होंने युवक को किसी तरह से छुड़ाया। कोर्ट के गेट पर दम्पति के बीच हुए झगड़े का वीडियो वायरल होने पर कैसरबाग कोतवाली से फोर्स पहुंची थी। तब तक दोनों पक्ष जा चुके थे।
फैमिली कोर्ट में मंगलवार को पति-पत्नी तारीख पर आए हुए थे। अधिवक्ताओं के साथ मिलने के बाद दोनों लोग गेट से बाहर निकल रहे थे। पति को सामने देख महिला आपा खो बैठी। पति पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए चप्पल निकाल कर टूट पड़ी। एक के बाद एक कर करीब तीन चप्पल पति को जड़ने के बाद भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बवाल बढ़ते देख वकील और वादकारियों ने बीच बचाव किया।
लखनऊ में कैसरबाग स्थित फैमिली कोर्ट गेट पर मंगलवार दोपहर पत्नी ने जूते से पति को पीट दिया। झगड़ा होते देख दोनों पक्ष के वकील बीच बचाव करने लगे। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।#ViralVideo #Lucknow pic.twitter.com/vf3SvNyr5W
— deep pandey the journalist (@deep90writer) April 24, 2024
मंगलवार दोपहर कोर्ट के गेट पर दम्पति के बीच हुए झगड़े का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था। जिसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यही वीडियो फुटेज कैसरबाग पुलिस को भी मिली। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष जा चुके थे।