लखनऊ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन से रिश्ता तोड़ दिया है। इसे बिहार में इंडिया गठबंधन के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। इससे भाजपा नेता बेहद खुश हैं।
नीतीश के महागठबंधन से अलग होने पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि यूपी में 80 और बिहार में 40 सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है। अब 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।
उन्होंने एक्स पर कहा कि यूपी की 80 बिहार में 40 अर्थात कुल 120 सांसद तीसरी बार मोदी सरकार के लिए जय सीताराम होगा।
उन्होंने बिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा के उप नेता चुने जाने के लिए हार्दिक बधाई दी है।
नीतीश के इंडिया गठबंधन से अलग होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें पहले से ही नीतीश के पक्ष बदलने को लेकर जानकारी थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में अब एनडीए मजबूत होगा और एक बार फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को दोहरा सकता है।