वाराणसी. भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे आज वाराणसी पहुंच गई हैं। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए सिंगर समर सिंह को दोषी ठहराया है। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह ने अपने भाई के साथ मिलकर आकांक्षा की हत्या की है।
आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अभिनेत्री की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक उनकी बेटी को पिछले तीन साल से गायक व उसके भाई की ओर प्रताड़ित किया जा रहा था।
आकांक्षा दुबे की मौत के बाद एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह और उनके भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री के मां के मुताबिक आकांक्षा को 21 मार्च को समर के भाई संजय सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इस बारे में खुद उनकी बेटी ने फोन करके बताया था।
आकांक्षा दुबे के आत्महत्या करने के बाद अभिनेत्री पूनम दुबे का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने पोस्ट में अमें गुस्सा जाहिर करते हुए इस दुनिया के लोगों को नकली बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस दुनिया के फेक लोगों के बारे में नहीं बल्कि अपने मां-पिता के बारे में सोचना चाहिए।
दिवंगत भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां का रो-रोकल बुरा हाल है। बेटी की मौत का जिम्मेदार वह समर सिंह को ठहरा रही हैं। आकांक्षा की मां मधु दुबे का कहना है कि ‘अभिनय के क्षेत्र में मेरी फूल सी बच्ची आकांक्षा ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक अलग मुकाम बनाया था। समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह आकांक्षा से इतनी बेरहमी से पेश आता था कि ऐसा दुश्मन भी नहीं करते हैं।’ यह कहते हुए सोमवार को वाराणसी के सारनाथ थाने में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे दहाड़े मार कर रोने लगीं।
मधु दुबे का कहना है कि आकांक्षा ने रो-रोकर उन्हें सबकुछ बताया था। बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थीं, तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। बता दें कि समर सिंह रविवार रात से ही गायब हैं।
एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे। साथ में वह एक्ट्रेस को काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर अकांक्षा के साथ मारपीट की जाती थी। कई बार जब आकांक्षा ने समर सिंह से अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।