मेरठ. अगले 36 घंटे मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले दो दिनों में हुई बारिश से तापमान 13 डिग्री तक गिर गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है की 20 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पूर्वी यूपी के अलग अलग हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ एम शमीम का कहन है की 17 और 18 जून को मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर अन्य जिलों में बारिश हुई है। प्री मानसून की यह बारिश प्रदेश के अधिकांश जिलों में पड़ी है।
रविवार को हल्की बारिश की संभावना है। जबकि सोमवार को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 17 जून से पहले अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच रहा था। बारिश से तापमान 29.5 पर आ पहुंचा है। एक साथ गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के बाद 21 जून से मौसम शुष्क एवं साफ की सम्भावना है। इस मौसम में किसान मक्का फसल की बुआई कर सकतें हैं। वहीं प्री मानसून की बारिश से ज्वार, बाजरा, गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। धान की बुवाई भी इसी माह शुरू हो जाएगी। ऐसे में जहां फसलों में पानी की कमी थी, बारिश से फसलों को फायदा हुआ है।