पंजाब। सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक अभी होने ही वाली है। लेकिन उससे पहले ही आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसा बयान दिया हैए जिससे विपक्षी गठबंधन में पेच फंस सकता है। असल में बठिंडा में रैली के दौरान केजरीवाल ने पंजाब की जनता के सामने बड़ी मांग रख दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की एक और पंजाब की 13 की 13 सीटें हमें दीजिए। केजरीवाल के इस बयान से अब साफ हो गया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अपने बलबूते लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में गठबंधन की चर्चाओं के बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का काम देखने के बाद पंजाब की जनता ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर आम आदमी पार्टी को जीत दिलाई है। मेरा दिल कह रहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता 110 से अधिक सीटों पर जिताएगी क्योंकि भगवंत मान सरकार ने काम ही इतना शानदार किया है। केजरीवाल ने पंजाब की जनता के सामने बड़ी मांग रख दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की एक और पंजाब की 13 की 13 सीटें हमें दीजिए। हम रंगला पंजाब बनाएंगे। केजरीवाल के इस बयान से अब साफ हो गया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अपने बलबूते लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
इंडिया गठबंधन की 19 दिसंबर को दिल्ली में बैठक होनी है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने यह बयान देकर पेच फंसा दिया है। केजरीवाल के इस ऐलान से कांग्रेस की दिक्कतें बढ़ेंगी। पंजाब और दिल्ली दोनों जगह पहले भी सीटों के बंटवारे पर ठनी हुई थी। ऐसे में इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बठिंडा रैली में भी अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने इतना भ्रष्टाचार किया है कि 10 की चीजें 100 में बेच दीं। लेकिन आज 10 रुपए की चीज 8 में मिलती हैं। वहींए रविवार को बठिंडा में ही कांग्रेस की ने भी अपनी रैली की। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने पंजाब सरकार को घेरा।
वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग और प्रताप सिंह बाजवा भी कई बार अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। वह लगातार आम आदमी पार्टी से पंजाब में गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को राजा वाडिंग ने कहा था कि पार्टी आलाकमान ने प्रदेश इकाई को राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी अन्य दल के साथ गठजोड़ कर 2024 का चुनाव लड़ने का पार्टी आलाकमान की ओर से कोई संकेत नहीं मिला है।