संभल। संभल लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शाहबुद्दीन, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की कुर्बानी को मत भूलना। भाजपा का इस चुनाव में सफाया करना है। रविवार की रात संभल के मोहल्ला चमन सराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते समय उनका यह बयान सामने आया है। सपा प्रत्याशी ने आगे कहा कि आजम खां और उनके परिवार को जेल में डाल दिया। यह जुल्म लगातार किया जा रहा है। बुलडोजर से डराया जाता है, लेकिन हम डरते नहीं है। हम अल्लाह से डरते हैं। उन्होंने अपने दादा डॉक्टर शफीक उर्रहमान बर्क का हवाला देते हुए कहा कि वह हमेशा कौम की आवाज उठाते थे और उनकी तरह वह भी लोगों की आवाज बनेंगे।