अमरोहा। रजबपुर में नेशनल हाईवे किनारे टायर पंचर के खोखे के बगल में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।यह मामला शुक्रवार की शाम नेशनल हाईवे स्थित अरविंद पेट्रोल पंप के पास टायर पंचर के खोखे के बगल का है। हाईवे पर आते-जाते राहगीरों ने देखा कि खोखे के बगल में युवक का शव लटका हुआ है। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने भी मुआयना किया। मृतक रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। उसकी उम्र करीब 38 से 40 साल है। उसने लाल और काली चेक की शर्ट पहन रखी है।
ऊपर से जैकेट पहने हुए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है। फिलहाल उसकी पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के सभी थानों से मृतक के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। चर्चा है कि युवक थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के यहां नौकरी करता था।