मुज़फ्फरनगर। शुकतीर्थ में रात के अंधेरे में बाणगंगा में नाव से मछलियों का शिकार कर रहे चार आरोपियों को पुलिस व वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, नाव, 40 किलो जिंदा मछली व जाल आदि उपकरण भी बरामद किए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीर्थनगरी शुकतीर्थ बाण गंगा में मछली का शिकार किया जा रहा था। सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार व वन विभाग के नंदकिशोर व अमित पुंडीर आदि ने शनिवार रात्रि बाण गंगा में नाव में बैठकर मछली पकड़ रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बिहार के पूर्वी चम्पारण के राजाराम सहनी निवासी कोइरगांवा चकिया थाना पिपरा दामोदरपुरा, साहनी निवासी दामोदरपुरा, इन्द्रदेव साहनी निवासी तारापाकर चक मदारी थाना मेहसी और मुंसी निवासी तंजापुरगांवा थाना पिपरा बताया। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया। आरोपियों से बरामद लगभग 40 किलो जिंदा मछली को गंगा में छोड़ दिया गया।