मुजफ्फरनगर। जिले में बुधवार सुबह दो थाना क्षेत्रों में पुलिस की बदामाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ लिया। दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर जिले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह शाहपुर थाना प्रभारी विनय कुमार गौतम पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे, चांदपुर गांवा वाली रास्ते पर पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश इलियास निवासी आजाद नगर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर घायल हो गया, जबकि उसके साथी अमीर हसन निवासी गडिया पैगम्बरपुर थाना हजरत पुर जिला बदायूं को पकड़ लिया।
दूसरी मुठभेड़ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई। सिविल लाइन थाना प्रभारी बबलू सिंह बुधवार सुबह पुलिसे फोर्स के साथ बझेडी अंडरपास के पास चेकिग कर रहे थे। तभी उन्होंने दो बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशो ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश राशिद त्यागी निवासी सरवट थाना सिविल लाइन पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी मोनू मलिक निवासी सुभाष नगर थाना नई मंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर बबलू सिंह ने बताया, दोनों बदमाश शातिर लुटेरे हैं, जिनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशो को अस्पताल में भर्ती करा दिया।