आगरा। हेमामालिनी को लोग ड्रीम गर्ल कहते हैं। ये टाइटल उन्हें फिल्मी दुनिया में अपनी बेहतरीन अदाकारी पर लोगों ने दिया है। जिस फिल्म से उन्होंने बालीवुड में उन्होंने इंट्री ली थी, उसकी वन लाइनर में भी उन्हें ड्रीमगर्ल लिखा गया था। मगर, हेमामालिनी ने गुरुवार को वृंदावन में जाहिर किया कि लोग उन्हें ड्रीम गर्ल क्यों कहते हैं।
वृंदावन में गुरुवार को मथुरा-वृंदावन के बीच नई रेल बस चलनी थी। पुरानी रेल बस की अवधि खत्म हो गई थी। इसके स्थान पर इज्जतनगर में तैयार कराई गई विशेष रेल बस का संचालन शुरू होना था। चूंकि हेमामालिनी ने इसके लिए प्रयास किए थे। रेल बस में साउंड सिस्टम भी है जिसमें कृष्ण भक्त के भजन बजते हैं।
इस रेल बस का सपना स्थानीय सांसद हेमामालिनी ने ही देखा था और वैसी ही डिजाइन भी कराई। इस रेल बस को झंडी दिखाने के लिए वे सुबह 11 बजे वृंदावन स्टेशन पहुंचीं। रेल बस में बैठकर उन्होंने अवलोकन किया। उदघाटन समारोह में उन्हाेंने जो कहा, सुनने वाले चौंक गए। इसलिए कि एक बात पहली बार उनके मुख से सुनी।
सांसद हेमामालिनी ने कहा कि ब्रज के सुंदरीकरण का मेरा बड़ा सपना है। मैं बड़े सपने देखती हूं, इसीलिए मुझे ड्रीमगर्ल भी कहते हैं। लोगों ने ये सुनकर तालियां बजाईं। उनका सपना रेल बस तक ही सीमित नहीं है। बताया कि रेल बस का सपना तो पूरा हो गया, अब इस रेल लाइन को ब्राडगेज कराने का सपना है। कहा, मेरी इच्छा मथुरा-वृंदावन के मध्य मेट्रो की तर्ज पर रेल संचालन की थी। इसे रेलमंत्री ने स्वीकार किया और 402 करोड़ की योजना दी है। इसकी शुरुआत जल्द होगी। इसकी शुरुआत मथुरा-वृंदावन के मध्य होगी। इससे बलदेव समेत दूसरे तीर्थस्थलों को जोड़ा जाएगा।
बालीवुड में चर्चा के अनुसार, हेमा मालिनी को डांस से बहुत प्यार था। वे एक प्रोफेशनल डांसर थीं। डासं की दुनिया में तब भी उनका नाम हुआ करता था। मगर, फिल्मों में आने का उनका कोई विचार नहीं था। लोग कहते हैं कि हेमा की मां चाहती थीं कि वह फिल्मों में भी हाथ आजमाएं। मां की इच्छा रखते हुए हेमा ने बालीवुड में इंट्री का मन बना लिया। बालीवुड की कहानियों के अनुसार, हिंदी सिनेमा में हेमा की पहली फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ थी। इस फिल्म में राज कपूर लीड हीरो थे और इसके प्रोड्यूसर थे बी अनंतस्वामी।
फिल्म निर्माता इस फिल्म के लिए एक वन लाइनर ढूंढ रहे थे जो दर्शकों को फिल्म के प्रति आकर्षित कर दे। बताया जाता है कि अनंतस्वामी को आइडिया आया और उन्होंने पोस्टर में हेमा की फोटो के नीचे Raj Kapoor’s Dream Girl (राज कपूर की ड्रीम गर्ल) लिख दिया। उन्हें लगा कि शायद इससे फिल्म में दर्शकों की रुचि बढ़ेगी। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने एक टैगलाइन क्रिएट की