मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने नगरपालिका परिषद में वार्ड वार सफाई नोडल अधिकारी नामित किये, जिसमें नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण किया। वार्ड में गन्दगी कार्य संतोषजनक एवं अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि वार्ड सं-17 कृष्णापुरी, 23- मौ. प्रेमपुरी/नोडल अधिकारी प्रमानन्द झा उप जिलाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि भूषण लाल सफाई नायक श्रीमति मुनेश पत्नि भूषण सफाई कर्मचारी, श्रीमति बबीता पत्नि श्री प्रमोद, 17 द. कृष्णापुरी जगह-जगह गन्दगी के ढेर लगे हुए एवं नालियों की सफाई भी नहीं पायी गई।
मौ. सिविल लाइन प्रथम नोडल अधिकारी नीरज कुमार अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा बताया गया कि सरोज पत्नि जगदीश, सफाई कर्मचारी, कुसुम पत्नि मदन, सफाई कर्मचारी, पिंकी पत्नि विनोद, सफाई कर्मचारी, जगवती पत्नि महेश, सफाई कर्मचारी, सौरब पुत्र महेश, सफाई कर्मचारी, दीपक पुत्र नत्थू, सफाई कर्मचारी, राजकुमार पुत्र राधेश्याम, सफाई कर्मचारी, राधा पत्नि प्रमोद, सफाई कर्मचारी, मधु पत्नि राजेन्द्र, सफाई कर्मचारी, राजन पुत्र जयप्रकाश, सफाई कर्मचारी, बबलू पुत्र दयाचन्द, सफाई कर्मचारी, अमित पुत्र जगदीश, सफाई कर्मचारी, कुलदीप पुत्र नत्थू, सफाई कर्मचारी, अजय पुत्र घनश्याम, सफाई कर्मचारी, बिजेन्द्र पुत्र नत्थू, सफाई कर्मचारी, विजय पुत्र जयप्रकाश, सफाई कर्मचारी, शशिकला पत्नि मोहनचन्द, सफाई कर्मचारी, अभिनन्दन पुत्र बलवीर, सफाई कर्मचारी द्वारा नाली गन्दगी से भरी हुई मिली व इनके द्वारा सन्तोष उत्तर नहीं दिया गया।
37-किदवई नगर नोडल अधिकारी श्री अशोक कुमार डिप्टी कलेक्टर द्वारा बताया गया ऊषा पत्नि राजेश, सुमन पत्नि राजू, सुनील पुत्र धनश्यान, रिंकू पुत्र नरेश, पराग पुत्र रमेश, आकाश पुत्र रविन्द्र, निशान्त पुत्र राजकुमार, जय पुत्र सतपाल सफाई कर्मचारी द्वारा सफाई व्यवस्था खराब, नालियों में कूड़ा, मौ. में कभी-कभाक आना, अपने कार्याे में घोर लापरवाही पायी गयी।
46-खालापार सप्तम मे भी रेखा पत्नि कमल, राकेश पुत्र महेन्द्र, कुलदीप पुत्र ब्रह्म सिंह, अमित पुत्र विनोद, कर्ण पुत्र अमरनाथ सफाई कर्मचारियों द्वारा वार्ड में अत्यन्त गन्दगी पायी गयी व मौ. में कभी-कभाक आना देखा गया। मौहल्ला 47 खालापार पंचम के नोडल अधिकारी उदय प्रकाश जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि वार्ड में सफाई कार्य संतोषजनक मिला। अभिषेक पुत्र कमलदीप सफाई कर्मचारी निरीक्षण के समय उपस्थित मिले।