अलीगढ़ शनिवार की रात करीब दस बजे गांव करसुआ में अपनी फसल की रखवाली कर रहे एक किसान को किसी ने गोलीमारदी। गोली दाहिने हाथ के बगल वाले हिस्से को छूटे हुए निकल गई। इससे किसान लहूलुहान हो गया। घटना होते ही वह भागते हुए थाने पहुंचा और जानकारी दी। पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है।
गांव करसुआ निवासी अमन पुत्र सोरन उपाध्याय छुट्टा पशुओं से अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच किसी ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह सीधे थाने की ओर भागे। लहूलुहान हालत में पहुंचे व्यक्ति को देखकर थाने में बैठे दीवान ने तत्काल थाना प्रभारी को जानकारी दी। इसके बाद घायल को पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा।
बताते हैं कि घायल के पिता सोरन उपाध्याय पुत्र रामरूप ने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी अंगूरी देवी से दो बेटे सुरेश और भगवान स्वरूप उर्फ मूला हैं। अंगूरी देवी की बीमारी से मौत होने पर उन्होंने दूसरी शादी सरोज देवी से की जिनसे दो बेटे अमन और देवेंद्र हैं। सोरन के पास पचास बीघे जमीन थी जिसमें 16 बीघे जमीन देवेंद्र के नाम वसीयत कर दी। 4 बीघा जमीन भगवान स्वरूप के नाम कर दी। इसके बाद 24 जनवरी को उनका निधन हो गया था।