नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत का फायदा भारतीय टीम को टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भी हुआ है। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में शीर्ष पर आ चुका है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैच की सीरीज 1-1 से ड्रॉ करा ली। दूसरे मैच में जीत के बाद भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी बड़ा फायदा हुआ है। इस मैच से पहले अंक तालिका में छठे नंबर पर मौजूद टीम इंडिया बड़ी छलांग लगाते हुए सीधे शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान हुआ है और इसे अंक तालिका में शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा है। भारत के पास अब 54.16 फीसदी अंक हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के पास 50 फीसदी अंक हैं। जानिए सभी टीमों की स्थिति क्या है?
भारत ने अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से दो में जीत हासिल की और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत के पास 26 अंक हैं और कुल 54 फीसदी अंक प्रतिशत के साथ भारत शीर्ष पर है। भारत अब इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है।
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रा | अंक | अंक% |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | भारत | 4 | 2 | 1 | 1 | 26 | 54.16 |
2 | दक्षिण अफ्रीका | 2 | 1 | 1 | 0 | 12 | 50.00 |
3 | न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 12 | 50.00 |
4 | ऑस्ट्रेलिया | 7 | 4 | 2 | 1 | 42 | 50.00 |
5 | बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 0 | 12 | 50.00 |
6 | पाकिस्तान | 4 | 2 | 2 | 0 | 22 | 45.83 |
7 | वेस्ट इंडीज | 2 | 0 | 1 | 1 | 4 | 16.67 |
8 | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 1 | 9 | 15.00 |
9 | श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0.00 |
दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में अब तक दो मैच खेले हैं। ये दोनों मैच भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में थे। एक मैच में उसे जीत मिली है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। 24 में से 12 अंक अपने नाम कर अफ्रीकी टीम ने 50 फीसदी अंक हासिल किए हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।