नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की शादी पहले निकिता से हुई थी। हालांकि निकिता ने कार्तिक को धोखा देकर उनके साथी खिलाड़ी मुर्ली विजय से संबंध बना लिए थे। दोनों के बीच संबंध काफी खराब हो गए थे, जिसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि डाइवोर्स होने के कुछ समय बाद कार्तिक को एक बार फिर प्यार हो गया। इस बार उन्हें प्यार दीपिका पल्लीकल से हुआ। आखिर कौन हैं यह जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए।
दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी दीपिका पलीक्कल पेशे से एक फेमस भारतीय स्क्वाश प्लेयर हैं। डीके उन्हें काफी सपोर्ट भी करते हैं।
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की लव स्टोरी काफी ज्यादा फिल्मी है। पहली बार दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी। बस वहीं से फिर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चला।
दीपिका पलीक्कल क्रिकेट नहीं देखती थी। उनको खेल में ज्यादा रुचि नहीं था। कार्तिक और दीपिका 2012 में एक दूसरे से टकराए थे।
डीके और दीपिका ने 18 अगस्त 2015 में चेन्नई में शादी रचाई थी। दोनों एक दूसरे को लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।
18 अक्टूबर 2021 को दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल पहली बार पेरंट्स बने। उनके घर ट्विन बॉयज आए। एक नाम उन्होंने कबीर रखा तो दूसरे का नाम जियान है।
38 साल के दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हेंने 205 के ताबड़तोड़ स्ट्राइकर रेट से बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए हैं। इस सीजन अब तक उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।