मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में सोमवार देर रात्रि दो हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने आश्रम में घुसकर महाराज को बंधक बनाकर जेवरात और नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। महाराज ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बे की वार्ड नंबर एक कालोनी मनोहरपुर में स्थित गोरखनाथ आश्रम दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने आश्रम की देख-रेख कर महाराज दलबीर नाथ के साथ बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित महाराज दलवीर नाथ ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की देर रात्रि वह अपने आश्रम में मंदिर परिसर स्थित धुने के पास में सोए हुए थे। रात्रि लगभग डेढ़ बजे आश्रम की दीवार फांदकर दो बदमाश अंदर आ घुसे। जिसने बाद उन्होने महाराज को बंधक बना लिया और तंमचे के बल पर महाराज के कानों के लगभग आठ तोले सोने के कुंडल निकाल लिए वही आश्रम में रखी कुछ नगदी भी लूट ली। लूट के बाद बदमाश आश्रम से फरार हो गए।
महाराज ने घटना की जानकारी आश्रम के आसपास के लोगों के साथ थाना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने बदमाशों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। उधर आश्रम में हुई लूट की घटना से कॉलोनी में दहशत व्याप्त है।