नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर की अदाओं पर हर कोई फिदा है। उनके सभी लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। जब से उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है तब से ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। कुछ समय पहले ही मानुषी, अक्षय कुमार के साथ ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में मानुषी के किरदार और एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वे अपने फैंस से कनेक्टेड रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी कई सारी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपनी कुछ ग्लैमरस फोटो शेयर की है। इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार मानुषी का लुक कुछ अलग नजर आ रहा है। उन्होंने अपने इस लुक में व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन रखी है। जिसके साथ उन्होंने स्मोकी आईज कर न्यूड मेकअप किया है।
वे अपनी इस खूबसूरत ड्रेस में पानी में बैठकर पोज दे रही है। पानी में मिस वर्ल्ड के पोज को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बता दें कि इन फोटोज में मानुषी का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
मानुषी की शेयर की गई इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि वे वन पीस ड्रेस पहनकर पानी में लेट गई हैं। वे इस लुक में अपनी बाॅडी फ्लाॅन्ट करती नजर आ रही हैं। मानुषी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार फोटोज शेयर करती रहती हैं।
मानुषी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कुछ समय पहले ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब मानुषी अगली फिल्म तेहरान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे जाॅन अब्राहम के साथ दिखाई देंगी। वहीं द ग्रेट इंडियन फैमिली टाइटल से बन रही फिल्म में भी मानुषी नजर आएंगी।