जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव प्रतिभा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समस्त कोविड-19 प्रोटोकॉलो/ निर्देशों का अनुपालन करते हुए किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा 05 मामले, प्रधान न्यायाधीश-पारिवारिक न्यायालय द्वारा 22 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय द्वारा 02 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट) कैराना न्यायालय द्वारा 207 मामले,
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा 175 मामले, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 17 मामले, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम शामली न्यायालय द्वारा 11 मामलें, सिविल जज(सी.डी.)/ए.सी.जे.एम. कैराना न्यायालय द्वारा 176 मामले, सिविल जज (जू.डि.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली के द्वारा 486 मामले व न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली न्यायालय के द्वारा 474 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद शामली स्थित समस्त न्यायालयों के द्वारा 1489 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 12,82,662 रूपये वसूल किये गये।
राजस्व न्यायालयों के द्वारा कुल 5351 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। इसके अलावा बैंकों से सम्बन्धित 242 प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया, इस प्रकार जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण- शामली अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान 9082 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 3,76,75,662 रूपये की राशि का सेटलमेंट किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश के कुशल मार्गदर्शन में 1389 ई-चालान का भी निस्तारण किया गया, जिसमें 1,27,300 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया।