अमरोहा। मुहम्मद आसिफ रजा पहले भारतीय किसान यूनियन(अम्बावता) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में जिलाध्यक्ष रह चुके है मोहम्मद आसिफ रजा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक मुहम्मद अरशद खान की ईमानदारी/कार्यकर्ताओं के प्रति वफादारी और भारत किसान यूनियन(भाकियू)के संगठन को देश मे मज़बूत देखते हुए संगठन में शामिल हुए है

 

कस्बा जोया के ग्राम इकोंदा निवासी मौहम्मद आसिफ रज़ा को भारत किसान यूनियन(भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौहम्मद अरशद खान के निर्देश पर अमरोहा जिले का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। ज्ञात हो कि मोहम्मद आसिफ रज़ा इससे पहले भारतीय किसान यूनियन(अम्बावता में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद रहकर किसानों के हित मे कार्य कर चुके हैं। B.K.Uअध्यक्ष ने बात करते हुए कहा कि संगठन के प्रति निष्पक्ष रूप से कार्य करूंगा जिले में किसानों के हित में आवाज उठाऊंगा और जल्द ही जिले में मज़बूत जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।