नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। फैंस अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। ऐसे में अनुष्का और विराट अपने फैंस का पूरा ध्यान रखते हुए अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी उनके साथ जुड़े रहते हैं और अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें सरप्राइज देते हैं। इसी बीच अब अनुष्का और विराट की एक और तस्वीर सोशल वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों समंदर किनारे बैठकर खास पल बिताते दिख रहे हैं। दोनों समंदर किनारे ब्रेकफास्ट एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जहां अनुष्काने व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। वहीं, विराट शर्टलेस है और नीचे शॉर्ट्स पहना है। विराट कोहली अपने हाथ में एक ड्रिंक का ग्लास लेते हुए पोज दे रहे हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
आपको बता दें कि 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका ने अपना दूसरा जन्मदिन मनाया है। इस खास दिन पर अनुष्का और विराट ने बेटी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो में अनुष्का गार्डन के बेंच पर वामिका को गोल में लेकर बैठी हुई नजर आईं थीं। हवीं, विराट गार्डन में घास पर लेटे नजर आए थे और वामिका उनके पेट पर लेटी हुई थी। ये दोनों ही तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई थी। इस पर कमेंट यूजर्स ने वामिका को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी थी।