तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव धनसैनी में बरात आने से पहले ही किशोरी का निकाह पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस से किशोरी के प्रेमी ने शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को पुन: निकाह न करने की चेतावनी दी है।
धनसैनी निवासी विभिन्न वर्गों के के प्रेमी युगल में प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह माह पहले दोनों शादी करने के इरादे से घर से भाग गए थे। परिजनों ने बेटी को नाबालिग बताते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। कई दिन बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। युवक को जेल भेजा था जबकि किशोरी को बयान कराने के बाद परिजनों को सौंपाा गया था।
आरोपी युवक लगभग एक माह पहले ही जेल से जमानत पर घर आया हैं। इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने उसका निकाह पास के ही एक गांव में रहने वाले युवक के साथ तय कर दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर में बरात आनी थी। इसका पता चलने पर युवक ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निकाह को रुकवा दिया। बरात नहीं आई थी।
किशोरी का निकाह कराने की तैयारी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की तो परिवार के लोग उसके बालिग होने का कोई प्रमाण नहीं दिखा सकें। इसके बाद निकाह को रुकवा दिया गया।
मुजफ्फरनगर। गांव सुजडु निवासी पुताई का काम करने वाला इदरीश शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए वहलना चौक स्थित मस्जिद में जा रहा था। सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने एक कार में टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार ने इदरीश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैं।