नई दिल्ली। पिछले साल यानी 2022 में कई सारी मल्टीनेशनल कंपनियों ने बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब इस साल भी यानी 2023 में भी छंटनी का दौर शुरू हो चुका है। टेलीकॉम कंपनी Vodafone सैकड़ों की तादाद में अपने कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने की प्लानिंग बना रही है। इनमें से अधिकतर कर्मचारियों की छंटनी कंपनी के लंदन स्थित हेडक्वार्टर से की जाएगी। पिछले पांच सालों के दौरान वोडाफोन में ये अभी तक की सबसे बड़ी छंटनी है।
बता दें बाजार के बिगड़ते रुख के बीच वोडाफोन की प्लानिंग साल 2026 तक 1.08 डॉलर के कॉस्ट कटिंग है। इसी के मद्देनजर कंपनी ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बनाया है। बता दें स्पेन और फ्रांस सहित कई सारे यूरोपीय मार्केट में वोडाफोन की वैल्युएशन में 50 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। स्पेन में यह कंपनी टेलीफोनिका और फ्रांस में यह ऑरेंज नाम से अपने ऑपरेशन चलाती है। पूरी दुनिया में वोडाफोन के लिए लगभग 104,000 कर्मचारी काम करते हैं। भारत में यह कंपनी VI नाम से अपने ऑपरेशन चलाती है। हालांकि इस छंटनी का भारत पर कितना असर पड़ेगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।