लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसमें प्रदेश के सही जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जो संगठन में लोगों को जोडने के साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करेंगे। ये सभी जिला प्रभारी कांग्रेस से जुड़ा निष्ठावान और कर्मठ क्षेत्रीय पकड़ वालों की लिस्ट बनाकर लोकसभा के लिए प्रियंका गांधी को सुझाव देंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि, कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा प्रभारी उप्र प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है। जिसमें पूरे प्रदेश में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अशोक सिंह ने बताया कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को जनपद लखनऊ, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोण्डा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, रायबरेली का प्रभार सौंपा है। वहीं सत्य नारायण पटेल को जनपद सिद्धार्थनगर, महाजराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आज़मगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीरनगर, फैजाबाद, अम्बेड़कर नगर का प्रभार सौंपा गया है।
राजेश तिवारी को जनपद वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशाम्बी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर का प्रभारी बनाया गया है। नीलांशू चर्तुवेदी को जनपद कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, इटावा का प्रभार क्षेत्र सौंपा गया। इसके साथ ही श्री तौकीर आलम जी को जनपद मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, बदायूँ, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फरूर्खाबाद का प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप नरवाल जी को जनपद सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, संभल, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर का प्रभार सौंपा गया।