अयोध्या। राम मंदिर दर्शन को सुगम बनाने के लिए अयोध्या के लिए देश के आठ नए शहरों से विमान सेवाएं घोषित की गई हैं। इन आठ शहरों में मुंबई, पटना, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर और दरभंगा शामिल है। एक फरवरी 2024 से इन विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके पहले भी कई शहरों से विमान संचालित हो रहे हैं।
राम मंदिर दर्शन को सुगम बनाने के लिए अयोध्या के लिए देश के आठ नए शहरों से विमान सेवाएं घोषित की गई हैं। इन आठ शहरों में मुंबई, पटना, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर और दरभंगा शामिल है। एक फरवरी 2024 से इन विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके पहले भी कई शहरों से विमान संचालित हो रहे हैं।
दर्शनार्थियों को अयोध्या लाने-ले जाने के लिए अब स्पाइसजेट भी एक फरवरी से उड़ान शुरू कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, स्पाइसजेट ने यहां कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। नई सेवा की शुरुआत के लिए गोरखपुर से स्पाइस जेट की तीन उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है। विमानों को अयोध्या से होने वाली उड़ान के लिए लगाया जा रहा है।
नवनिर्मित एयरपोर्ट से नियमित और साप्ताहिक उड़ानें पहले ही शुरू हो गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अयोध्या के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में विमानों को सवारियां मिल रही हैं।
अयोध्या से उड़ान के लिए आठ नए रूट को नागरिक उड्डयन विभाग से मंजूरी मिल गई है। स्पाइस जेट के विमान अयोध्या को दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बंगलुरू से जोड़ेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक बुधवार को छोड़कर दिल्ली-अयोध्या के बीच विमान रोज उड़ान भरेंगे। चेन्नई-अयोध्या के बीच प्रतिदिन उड़ान होगी। अयोध्या-अहमदाबाद के बीच गुरुवार को छोड़कर प्रतिदिन उड़ान होगी। मुंबई-अयोध्या के बीच प्रतिदिन उड़ान होगी। इसी तरह जयपुर-अयोध्या, अयोध्या-पटना, दरभंगा-अयोध्या के बीच उड़ान की शेड्यूल भी तय कर दिया गया है।
ये विमान पहले से हैं उपलब्ध
दिल्ली- इंडिगो नियमित- दिन में 11:55 – दोपहर 1:15 बजे
दिल्ली- एयर इंडिया एक्स– सुबह 10 बजे- सुबह 11:20 बजे
मुंबई- इंडिगो-दोपहर 12:30 बजे- दोपहर 2:45 बजे
अहमदाबाद- इंडिगो- सुबह 9:10 बजे- सुबह 11:00 बजे
चेन्नई- स्पाइस जेट 01 फरवरी से- दाेपहर 12:40 बजे- दोपहर 3:15 बजे
बेंगलुरु- एअर इंडिया एक्सप्रेस- सुबह 7:30 बजे बुधवार- सुबह 10 बजे।
बेंगलुरु- एअर इंडिया एक्सप्रेस-सुबह 08:05 सोम व गुरु- सुबह 10:35 बजे।
कोलकाता- एअर इंडिया एक्सप्रेस- दोपहर 12:45 बजे बुधवार- दोपहर 2:30 बजे।
कोलकाता- एअर इंडिया एक्सप्रेस- दोपहर 1:25 सोम व गुरु- दोपहर 3:30 बजे।