मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को सदर ब्लाक पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला फूंकते हुए मांग की कि सपा नेता रामगोपाल यादव अपनी टिप्पणी पर माफी मांगे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी व संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बालियान ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक रामगोपाल यादव संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी पर की गई टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते, तब तक प्रदेश भर में इस तरह के विरोध प्रदर्शन होते रहेंगे। प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने मांग की कि टकराव को टालने के लिए तत्काल ही रामगोपाल यादव सामने आए और राष्ट्रीय अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी को वापस ले
प्रदर्शन में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष सतीश बालियान, जिला उपाध्यक्ष महदीन कुकड़ा, गयूर सिखरेडा, धर्मेंद्र जड़ौदा, आशु, सुशील, रोहित मंसूरपुर, बबलू सहित बड़ी संख्या में प्रधान उपस्थित रहे।