शामली। दहेज में 10 लाख रुपये देने से मना करने से क्षुब्ध लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दस लाख की मांग पर अड़े रहने का आरोप लगाते हुए दुल्हन पक्ष ने होने वाले दूल्हेए उसके पिता और अन्य के खिलाफ बाबरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। होने वाला दुल्हा पीएसी का जवान बताया गया है। हालांकिए पुलिस जांच कर रही है।
कैड़ी गांव निवासी युवक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बहन का रिश्ता मुजफ्फरनगर के अलावलपुर निवासी नीरज के साथ तय किया था। बरात 17 जनवरी को आनी तय की गई थी। 22 अक्तूबर को कैड़ी गांव में ही गोद भराईए रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम हुआए जिसमें 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इसी दौरान शादी 17 जनवरी को होनी तय कर दी गई। नौ दिसंबर को बिचौलिया ने बताया कि लड़के पक्ष ने दहेज में पांच लाख की बजाय 10 लाख की मांग की है। कहा कि 10 लाख से कम पर दूल्हा शादी नहीं करेंगा। लड़की पक्ष ने दहेज में 10 लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने शादी से साफ मना कर दिया। शादी की सभी तैयारी हो चुकी थी। अब शादी टूटने के बाद लड़की का रो.रोकर बुरा हाल है। परिवार भी मानसिक रूप से परेशान है। लड़की आत्महत्या करने को भी उतारू है। पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष की शिकायत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।