मुम्बई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता कई बड़ी फिल्मों में तो नजर आ ही चुकी हैं। लेकिन इन दिनों वे प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ में अपने रोल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। ईशा ने इस वेब सीरीज में सोनिया का रोल अदा किया था। ईशा अपने फैंस को इंप्रेस करने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। वे अपने फैंस के साथ अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है जिसे देख यह कहा जा सकता है कि वे हाॅटनेस से ओवरलोडेड हैं। ईशा गुप्ता एक परफेक्ट फिगर वाली एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस की हॉट एंड बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। फैंस भी इन फोटोज को पसंद करते हैं। हाल ही की एक पोस्ट में ईशा के बोल्ड अवतार ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
ईशा गुप्ता बॉलीवुड की हाॅट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वे बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ईशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है जिसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईशा बीच पर इंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने ऑरेंज कलर की बिकनी पहनी हुई है। और वे अपनी खूबसूरत सी मुस्कुराहट देते हुए बीच का आनंद ले रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा है कि ‘सनशाइन’। ईशा ने साल 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का टाइटल दिया था। इसके बाद से ही उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली थी।
साल 2012 में ईशा ने अपनी पहली फिल्म ‘जन्नत 2’ से इमरान हाशमी के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद वे ‘हमशक्ल’, ‘राज 3डी’, ‘बादशाहो’ और ‘रुस्तम’ जैसी फिल्मों में दिखाई दी थीं। इसके साथ ही ईशा ने डिजिटल डेब्यू भी किया है वे ‘रिजेक्ट एक्स 2’ में नजर आई थीं। जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। वे आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2019 में ‘टोटल धमाल’ और ‘वन डे जस्टिस डिलिवर्ड’ फिल्म में नजर आई थीं। साथ ही हाल ही में वे ‘आश्रम 3’ में ‘सोनिया’ के रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा उनके ‘फिर हेरा फेरी 3’ में भी आने के अंदाजे लगाए जा रहे हैं।