लाहौर। पाकिस्तान में कब क्या होगा किसी को नहीं पता होता। अब वहां के एक मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पंजाब प्रांत के जेल मंत्री व सरकार के प्रवक्ता फयाज अल हसन चौहान का है। इसमें जेल मंत्री दांतों से रिबन काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह वीडियो खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
اپنے حلقے میں دوکان کے افتتاح کا انوکھا انداز۔۔۔!!! قینچی کند اور خراب تھی۔۔!!! مالک دوکان کو شرمندگی سے بچانے کے لیے نیا عالمی ریکارڈ قائم کر دیا۔۔!!!@UsmanAKBuzdar pic.twitter.com/MRxedX0ZaB
— Fayaz ul Hassan Chohan (@Fayazchohanpti) September 2, 2021
वीडियो शेयर करते हुए मंत्री फयाज अल हसल चौहान ने लिखा है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज। दरअसल, उन्हें किसी दुकान का उद्घाटन करना था, लेकिन रिबन काटने के लिए जो कैंची रखी थी वह मौके पर चली नहीं तो ऐसे में जेल मंत्री ने अपने दांतों से ही रिबन काट दिया।
जेल मंत्री के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया वीडियो अब तक 18 हजार बार देखा जा चुका है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है। अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज…कैंची कुंद और रखाब थी….दुकानदान को शर्मिंदगी से बचाने के लिए मैंने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…।