मुम्बई। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। फिलहाल दोनों अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों रमजान के महीने में अपने आने वाले बच्चे के लिए घर को तैयार करने में भी जुटे हुए हैं। शोएब ने अपने व्लॉग में बेबी नर्सरी की एक झलक भी दिखाई।
व्लॉग में शोएब और दीपिका ने फैंस और फॉलोअर्स को दिखाया और कहा, बच्चे के लिए बन रहा रूम अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। इस दौरान शोएब ने दीपिका से पूछा कि क्या वो एक्साइटेड हैं। तो दीपिका ने जवाब दिया कि हां वो अपनी टमी में वो बटरफ्लाइ फील कर रही हैं। उन्होंने तो सोच भी लिया है कि बच्चे का कमरा कैसा दिखने वाला है। एक्टर ने बताया कि ईद तक ये कमरा तैयार हो जाएगा।
वीडियो में शोएब ने दिखाया कि कैसे दो रूम के बीच की दीवार को तोड़कर उन्होंने एक बड़ा कमरा बनाया है। साथ ही एक कॉमन दरवाजा भी लगाया है जिससे रूम पूरी तरह कनेक्ट रहे। इस कमरे में एक तरफ बेबी रूम रहेगा, तो दूसरी तरफ उन्होंने अपना बेडरूम रखा है। शोएब ने बताया कि ईद तक डिजाइनर ये कमरा तैयार कर देगा, मैं और दीपिका काफी एक्साइटेड हैं।
साथ ही शोएब ने बताया कि उनका एक दोस्त लिवर फेल होने के कारण क्रिटिकल कंडीशन में है। वो उसके इलाज के लिए फंड भी रेज कर रहे हैं। तो आजकल यही सब उनकी जिंदगी में चल रहा है। साथ ही शोएब ने फैंस को थैंक्यू भी कहा और बताया कि वो इफ्तारी के लिए आज क्या बना रहे हैं।
पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें शोएब इफ्तारी के लिए पकैड़े बनाते हुए नजर आए थे। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पति का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बहुत सीरियस टाइप की कुकिंग हो रही है। इफ्तार बनाने के बाद शोएब और दीपिका एक साथ दुआ करते हैं। इफ्तार करने के बाद दोनों डिनर करते हैं।