नई दिल्ली। मिजोरम विधानसभा चुनाव-2023 में केवल तीन महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब एक चुनाव में तीन महिला नेताओं ने जीत हासिल की है।
लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) की बेरिल वन्नेइहसांगी और लालरिनपुई जीती हैं। इसके अलावा मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रोवा चकमा चुनाव जीत विधायक बनी हैं। इन तीनों विधायक में से सबसे ज्यादा सुर्खियों में बेरिल वन्नेइहसांगी हैं।
बेरिल ने कहा कि उन्हें कोई भी एक राजनेता के रूप में गंभीरता से नहीं लेता था। लेकिन विधानसभा चुनाव जीतकर उन लोगों को जवाब दे दिया है। बेरिल वन्नेइहसांगी शादीशुदा नहीं हैं, वो सिंगल हैं। उन्होंने अपने जीत का श्रेय प्रदेश की महिलाओं को दिया है।
बेरिल को लेकर लोगों को कहना था कि फैशन और मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं राजनीति में अच्छी नहीं होतीं और चुनाव नहीं जीत पाती हैं। लेकिन बेरिल ने चुनाव जीतकर और सबसे कम उम्र की महिला विधायक बनकर इतिहास रच दिया है।
बेरिल वन्नेइहसांगी को इस बार जब जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने टिकट दिया तो सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया गया है और उनको काफी ट्रोल किया गया था। बेरिल वन्नेइहसांगी ने राजनीति कदम कुछ साल पहले रखा है। बेरिल वन्नेइहसांगी सबसे पहले आइजोल नगर निगम का चुनाव लडी थीं और पार्षद बनी थीं।