मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत भोकरहेडी में चार साल से काम कर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों को हटाने के विरोध में भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिसमे भूख हड़ताल कर रहे एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। जिसे डॉक्टरों की टीम ने जाकर देखा। राष्ट्रीय सफ़ाई कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष चमनलाल ढीगान और जिला महामंत्री मनोज सौदाई एडवोकेट ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर पंचायत भोकरहेडी में आज 5 ठेका सफाई कर्मचारियो को हटाने के विरोध में भूख हड़ताल चल रही है जिसको आज दूसरा दिन है।
आज भूख हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी भीष्म सिंह अमित दो दिनसे नगर पंचायत प्रांगण में भूख हड़ताल पर बैठे हैं जिनमे से भीष्म सिंह की हालत बुरी तरह से खराब हो गई। जहां पर भोपा सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने भूख हड़ताल कर रहे भीष्म सिंह की सेहत का हाल जाना। और उन्हें जरूरी चिकित्सा मुहैया कराई।
आपको बताते चलें कि नगर पंचायत भोकरहेडी में ठेका सफाई कर्मचारी को 6700 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था जबकि शासनादेश के अनुसार ठेका सफाई कर्मचारियो को 10105 रूपये देने का प्रावधान है जब उपरोक्त सफाई कर्मचारियो ने इसका विरोध किया तो उन्हें हटा दिया गया। जिसके विरोध स्वरूप नगर पंचायत भोकरहेडी में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल चल रही है।
</a