आईफा अवॉर्ड्स 2023 (IIFA 2023) का आयोजन अबू धाबी में किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की। इवेंट से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से 2 वीडियोज ऐसे हैं, जो सबसे ज्यादा वायरल हुए। एक वीडियो वो था जिसमें सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड्स विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को धक्का देते नजर आए थे। इसके बाद सलमान को खूब ट्रोल किया गया। विवाद बढ़ने के बाद एक वीडियो और वायरल हुआ, जिसमें सलमान, विक्की को गले लगाते नजर आए। इस वीडियो की भी खूब चर्चा हो रही है। वैसे, आपको बता दें कि विक्की ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विक्की कौशल को सलमान खान के बॉडीगार्ड्स द्वारा धक्का दिए जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। कईयों ने सलमान की जमकर धज्जियां उड़ाई। इसी वीडियो को लेकर जब आईफो 2023 में विक्की से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- कई बार चीजें जो दिखती हैं वो वास्तव में होती नहीं हैं। ऐसी बातों को बहुत बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है और यह अपने आप बड़ी होती जाती हैं। लोग बेकार की बातें बना रहे हैं। वीडियो में जैसा दिख रहा है, वैसा कुछ है नहीं। इस बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है।


सलमान खान और विक्की कौशल का गले लगने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खुद होकर विक्की के पास गए और उन्हें गला लगाया। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक बोला- भाई ने अपनी भूल समझकर गले लगाया। एक बोला- गलती को सुधार दिया गया। एक बोला- हां, यही हम देखना चाहते हैं। केवल लोगों को जज मत करो और हमेशा नकारात्मक विचार मत रखो। प्यार से सलाम। एक अन्य ने लिखा- निगेटिव रिव्यू मिलने के बाद अब खुद को गुड बुक में डालना चाह रहे। एक ने सलमान खान पर तंज कसते हुए कहा- अब खुद मिलने गया। एक बोला- यह वाला वीडियो विक्की डिलीट नहीं करवाएगा। एक बोला- गर्लफ्रेंड ले गया तो उसका बुरा तो लगेगा सलमान भाई को।