<a href=”https://play.google.com/store/apps/details?id=com.asbnewsindia”><img class=”aligncenter size-full wp-image-13702″ src=”https://www.asbnewsindia.com/wp-content/uploads/2021/07/asb-news-india-app.jpg” alt=”” width=”1204″ height=”266″ /></a>
देहरादून. उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप के बीच तापमान में इजाफा हो रहा है। दिन में ठंड से राहत है, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। मौसम का बदलता मिजाज स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में खान-पान और पहनावे पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बदलते मौसम में कोल्ड, फ्लू और संक्रमण के मामले बढ़ने लगते हैं। इस पर चिकित्सक भी एहतियात बरतने की सलाह देते हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
जनवरी में बारिश और बर्फबारी के बाद फरवरी के पहले पखवाड़े में भी मौसम का मिजाज बदला रहा और बारिश-बर्फबारी के कई दौर हुए। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बरकरार है, लेकिन दिन में चटख धूप अभी से चुभने लगी है। यही मौसम अब सेहत को नासाज करने लगा है। सर्दी और गर्मी के इस उतार-चढ़ाव में कई प्रकार के वायरस सक्रिय हो गए हैं और तरह-तरह की बीमारियां आमजन को जकड़ने लगी हैं।
बदलते मौसम में होने वाली सामान्य बीमारियां
कोल्ड, फ्लू, लंग इंफेक्शन, अस्थमा, कोल्ड सोर, कान और आंख का इंफेक्शन, गले में खरास, माइग्रेन, जोड़ों में दर्द, अवसाद आदि।
चिकित्सकों की सलाह मानें
गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डा. प्रवीन पंवार का कहना है कि मौसम परिवर्तन के दौरान फरवरी और मार्च की शुरुआत में कुछ सामान्य बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पीने का पानी भी साफ होना चाहिए और अधिक ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। सुबह शाम गर्म कपड़े पहनने के साथ ही सिर को भी ढककर रखना चाहिए। खांसी, कोल्ड व फ्लू होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए
ये बरतें सावधानी
-पहनावे पर खास ध्यान दें। हल्के गर्म कपड़े पहनें।
-खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
-ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है।
-अगर सिर दर्द या बुखार महसूस हो तो अपनी मर्जी से दवा न लें। विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लें।
-सुबह की सैर के साथ योग भी अच्छा व्यायाम होता है। बदलते मौसम में नियमित योग करना चाहिए।
<a href=”https://twitter.com/asbnewsindia”><img class=”aligncenter size-full wp-image-11243″ src=”https://www.asbnewsindia.com/wp-content/uploads/2021/06/asb-news-india-twitter.jpg” alt=”” width=”535″ height=”97″ /></a>