शामली. बेटे संग बाइक पर सवार होकर अपने मायके करनाल जा रही महिला की चुनरी बाइक के पहिये में उलझने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला को गंभीर अवस्था में हास्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चैसाना के गांव गढी हसनपुर निवासी 50 वर्षीय सुनीता पत्नी महक सिंह अपने बेटे अभिषेंक के साथ अपने मायके करनाल के भस्ताडा जा रही थी। बताया जाता है कि जैसे ही वह कुटैल पुलिया के निकट पहुंचे तो महिला के गले चुनरी बाइक के पहिये से लिपट गई। गला घुटनें से महिला बाइक से नीचे गिर गई।
आसपास मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्यवाही के मृतका के शव को घर लेकर गए। जहां महिला के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृृतका के एक बेटा व तीन पुत्रिया है। बुधवार की दोपहर को महिला का गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार कर दिया गया।