मेरठ. जनपद के लिसाड़ीगेट इलाके में बृहस्पतिवार को 21 साल की यासमीन की मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है की पति दहेज में एक लाख रुपये की मांग करता था।
बुधवार रात में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। बाद में पत्नि को केमिकल पिला दिया। जहां अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले में पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यह है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुर निवासी यासमीन (21 साल) पुत्री मेहरदीन की शादी दो साल पहले मेरठ के लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा निवासी मोनिस पु9 अरीजुदीन के साथ हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेरहमी से मारपीट करते थे। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज क मांग पूरी न होने पर पति आए दिन उत्पीड़न करता था।
बुधवार रात की थी मारपीट
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया की बुधवार रात में महिला का अपने पति मोनिस से विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने बेरहमी से मारपीट की। महिला ने रात में रोती बिलखती हालत में अपने मायके में कॉल की। जहां मायके पक्ष के लोगों ने कहा था की हम आकर समझा देंगे। मायके पक्ष के लोगों को बृहस्पतिवार को मेरठ आना था। लेकिन उससे पहले ही यासमीन की मौत हो गई।
पति ने खुद अस्पताल में भर्ती कराया
ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है यासमीन ने घर में रखा केमिकल पी लिया। हालत बिगड़ने पर पता चला तो पति निजी अस्पताल में लेकर गया जहां मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर का बयान
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट उत्तम सिंह राठौर का कहना है की महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। महिला के मायके पक्ष के लोग दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।