मेरठ : कस्बे की नवीन गुड़ मंडी में करीब 20 वर्षों से मंदबुद्धि वृद्ध महिला झोपड़ी डालकर रहती है। बीती रात शराब के नशे में धुत एक नशेड़ी मंडी परिसर में पहुंचा और महिला को अकेली देख जबरन उसकी झोपड़ी के अंदर घुस गया।
इस दौरान उनसे बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहीं, मंदबुद्धि महिला के शोर मचाने पर उक्त आरोपी ने उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।