
लखनऊ। पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बसपा को झटका दिया है। शनिवार को करीब 400 लोगों ने सपा की सदस्यता ली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बसपा से आए सभी सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई। सपा में शामिल होने वालों में कई बड़े दिग्गज भी बताई जा रहे हैं। पश्चिमी यूपी से मेरठ की मेयर और उनके पति ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। मायावती के जन्मदिन के ठीक एक बाद हुई बसपा में तोड़फोड़ से पार्टी में खलबली मची है।
पंचायत चुनाव और विधान परिषद चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने बसपा में बड़ी सेंध लगाई है। पूर्व मंत्री योगेश वर्मा के साथ बरेली से बसपा के पूर्व विधायक विजय पाल और मेरठ की महापौर सुनीता वर्मा ने शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। योगेश वर्मा मेरठ के बसपा से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
योगेश को पश्चिमी यूपी में दलित बिरादरी में बड़ी पैठ रखने वाला माना जाता है। साथ ही पूर्व मंत्री अवेधश वर्मा तथा पूर्व विधायक विजय यादव ने भी सपा में अपनी वापसी की है। शनिवार को एक साथ करीब 400 समर्थकों के साथ सुनीता वर्मा और योगेश वर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने की खबर से बसपा में खलबली मच गई। इनमें मेरठ के सात पार्षद भी शामिल हैं। गोरखपुर के आर एसएस के प्रचारक रहे विनीत शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए हैं।
अखिलेश ने नए सदस्यों का किया स्वागत
बसपा को छोड़कर सपा में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्वागत किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा में लगातार बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। वह दूसरी पार्टियों को छोड़कर सपा में विश्वास जता रहे हैं। आज की संख्या तो ऐतिहासिक है। हम पूर्वविधायक मेरठ योगेश वर्मा का स्वागत करते हैं। साथ ही अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व मंत्री, अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक विजय यादव, पूर्व सांसद लखीमपुर दाउद अहमद के साथ भाजपा के पूर्व विधायक राम भारती का भी स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में दिग्गजों के शामिल होने से पार्टी के पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ा है।
बरेली में बसपा के बोर्ड को पुतवाया
लखनऊ में बड़ी संख्या में बसपा से सपा में शामिल होने के बाद समर्थकों ने कार्यालय पर लगे बोर्ड को पुतवाना शुरू कर दिया। बरेली से विजय पाल सिंह के सपा में शामिल होने के बाद समर्थकों ने फरीदपुर पर बसपा के रंग में रंगे बोर्ड को पुतवा दिया। विजय पाल सिंह को लखनऊ में अखिलेश यादव ने करीब डेढ़ बजे सपा की सदस्यता दिलाई।
धमाकेदार ख़बरें
