मेरठ. शादी का झांसा देकर भजन गायिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पति से विवाद के बाद महिला बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहने लगी थी। तभी एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया और छह माह तक दुष्कर्म किया। महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत पत्र दिया है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला भजन गायिका है, जो जागरण, कीर्तन व अन्य कार्यक्रम में भजन गाती है। कुछ समय पहले महिला का पति से विवाद हो गया था। महिला अपने बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहने लगी। एक कार्यक्रम के दौरान महिला की मुलाकात परतापुर क्षेत्र के गेझा के रहने वाले युवक से हो गई।
आरोप है कि उसने महिला को प्रेजमाल फंसा लिया और छह माह तक दुष्कर्म किया। इसी बीच उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसने अभद्रता करते हुए भगा दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।