मेरठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा 15मार्च 2023 को मेरठ में किसान महापंचायत का आयोजन कमिश्नरी चौराहा पर किया जा रहा है। मेरठ के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मेरठ, सहारनपुर मंडल के सभी जनपदों से किसान पूरी तैयारी कर रहे है।
किसान महापंचायत मेरठ में बिजली,गन्ना मूल्य बढ़ाने, गन्ना भुगतान,आवरा पशु,आलू का दाम गिरने एवं स्टोरेज जैसे मुख्य मुद्दे रहेंगे। पंचायत में 20 लंगर/ भंडारे लगाने का निर्णय लिया गया। भंडारे की व्यवस्था मुजफ्फरनगर,मेरठ, हापुड,बुलंदशहर,बागपत द्वारा किया जायेगा। पंचायत में मेरठ,सहारनपुर,मुरादाबाद के लगभग 20 हजार से अधिक किसान भाग लेगे।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि मेरठ की किसान महापंचायत किसानो के सम्मान का विषय है। इसमें सभी कार्यकर्ता पूरी जी जान से कार्य करे। किसानो के सभी मुद्दो पर मेरठ से हुंकार भरी जायेगी। किसानो के सम्मान ,स्वाभिमान की रक्षा हेतु सभी किसान मेरठ में भागीदारी सुनिश्चित करें।
धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि मेरठ की किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के चेयरमेन गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहेंगे।