मेरठ। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद सोशल मीडिया पर वोट की अपील कर रही सपा प्रत्याशी व पूर्व महापौर सुनीता वर्मा और उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर देर रात पल्लवपुरम थाने पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। मेरठ में पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि मेरठ लोकसभा सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व महापौर सुनीता वर्मा चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद सोशल मीडिया पर मतदाताओं से वोट देने की अपील की जा रही है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इसे लेकर प्रेक्षक ने आपत्ति जताई है। इसके बाद दोनों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर देर रात केस दर्ज किया गया।