मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं की 22 अगस्त को मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय पर प्रस्तावित महापंचायत को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने क्षेत्र के गांव गांगनौली में सभा कर किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागेदारी का आह्वान किया।
संजीव तोमर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों एवं अधिकारियों के तानाशाही रवैया के कारण किसान बर्बादी की ओर जा रहा है। किसान को हर ओर से परेशान किया जा रहा है। उसके गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। बिजली की दरें बढ़ा दी गई है। बकाया कर्ज को जमा कराने को लेकर सरकारी मशीनरी किसान को परेशान कर रही है। इसके अलावा भी अनेक समस्याओं से किसान जूझ रहा है। उन्होंने कहा अब किसानों को संगठित होने की जरूरत है, तभी मजबूती के साथ अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेश पाल ने कहा कि किसान को जाति धर्म छोड़कर एक होना होगा नहीं तो वह समय दूर नहीं जब किसान की जमीन कर्ज में ही बिक जाएगी। उन्होंने जितेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष एवं चंद्रपाल को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चौधरी बिरेंदर सिंह, राजकुमार वालिया, नारायण सिंह, पवन त्यागी, मुकेश गुर्जर, अंकित कुमार ,प्रमोद प्रधान, मांगेराम,अनिल स्वामी, सतपाल वालिया, मिंटू वालिया, हुकुम सिंह, पप्पू, राज सिंह रहे। संवाद