मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में जानसठ रोड पर स्थित गांव शेरनगर में आज हाईवे की भूमि से राजस्व अधिकारियों द्वारा जेसीबी के माध्यम से कब्जा हटवाया गया। इस दौरान हाईवे निर्माण में बाधा बनें धार्मिक स्थलों पर भी बुलडोजर चला। नीचे क्लिक कर देखें वीडियो
मुजफ्फरनगर में हाईवे निर्माण में बाधा बनें धार्मिक स्थलों पर गरजा बुलडोजर, देखें वीडियो #muzaffarnagar pic.twitter.com/stMqiL8cx0
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 16, 2022
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं उप जिलाधिकारी परमानन्द झा के नेतृत्व में तहसील सदर के ग्राम पंचायत शेरनगर में हाईवे की भूमि से राजस्व अधिकारियों द्वारा जेसीबी के जरिए कब्जा हटवाया गया। इस दौरान हाईवे निर्माण में बाधा बनें धार्मिक स्थलों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि शासन के निर्देशो के क्रम में जनपद में अवैध कब्जा हटवाने की कार्यवाही समय समय पर चलायी जा रही है। किसी भी प्रकार की भूमि पर जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे को बर्दाश्त नही किया जाएगा।