शामली. आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए शामली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शामली रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली आने जाने वाली ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया गया है। यात्रियों के सामान की गहनता सा जांच कीय गयी रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड वह बाजार में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई।
राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को देखते हुए शामली नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शहर में तमाम स्थानों पर पुलिस फोर्स ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन पर दिल्ली सहारनपुर में आने जाने वाली ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद की पुलिस ने जीआरपी आरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर चेकिंग अभियान चलाया साथ ही यात्रियों को संदेश दिया कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल इसकी सूचना दी जाए। बस स्टैंड पर बाजारों में भी इसी तरह का चेकिंग अभियान चलाया गया।
वहां पर पुलिस फोर्स ने जनसामान्य को जागरूक किया आम नागरिक से निवेदन किया गया कि यदि कोई भी अनहोनी या विपरीत परिस्थिति हो तुरन्त पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी जाए जिसमें डॉग स्क्वायड की मदद से भी लोगों के दागों की चेकिंग की गई कोई भी ऐसी वस्तु तो नहीं है जिससे आने वाले समय में कोई घातक रूप ना ले ले इसलिए डॉग स्क्वायड की मदद से भी ट्रेन के अंदर चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया चेकिंग अभियान चलाने के पीछे का मकसद गणतंत्र दिवस के महापर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाना है। जो लोग आजादी में विश्वास करते हैं जश्न के रूप में से मनाते हैं। उनका हौसला अफजाई करना है। साथ ही जो कुछ राष्ट्र विरोधी ताकते हैं खुराफाती लोग हैं उनके मंसूबों पर पानी फेरना है।