शामली। नगर पालिका प्रशासन की ओर से जुलाई माह में गगेरू रोड पर स्थित पालिका प्रशासन की भूमि पर बने डंपिंग ग्राउंड में निर्माण कार्य करने के लिए तीन टेंडर छोड़े गए थे। पालिका प्रशासन के अनुसार ,जिसमें दो टेंडर करीब 33 लाख, 33 लाख के इसराना पत्नी वकील गांव मलकपुर व तीसरा टेंडर संजीवनी फॉर्मूलेशन के नाम छोड़ गया था और इसको पूरा करने के लिए अगस्त माह में एक महीने में कार्य पूरा करने का आदेश जारी किया गया था। कुछ लोगों ने पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम को शिकायत कर बताया कि डंपिंग ग्राउंड पर कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है।
ठेकेदार द्वारा वहां से कूड़ा नहीं हटाया गया बल्कि कूड़े के ढेर पर ही कुछ मिट्टी डालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ईंट मानक के अनुरूप नहीं है और न ही खोदाई कर नींव भरी गई। नजमुल इस्लाम ने चार दिन पूर्व सभासदों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच करने के उपरांत पाया गया कि उक्त स्थान पर निर्माण कार्य मानक अनुरूप नहीं किया जा रहा है जिसके कारण पालिका प्रशासन की ओर से ठेकेदार इसराना पत्नी वकील को नोटिस जारी कर मानक अनुरूप कार्य किए जाने के लिए आदेशित किया गया। साथ हीं,
चेतावनी दी गई कि अगर सात दिन के अंदर कार्य मानक अनुरूप पूरा नहीं होता है तो टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा और ठेकेदार का लाइसेंस भी ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। दूसरे ठेकेदार संजीवनी फॉर्मूलेशन को भी अब तक कार्य शुरू नहीं करने पर नोटिस दिया गया है। ठेकेदार इसराना ने बताया कि इस भूमि पर कूड़ा पड़ा हुआ था। पालिका प्रशासन को खाली करने को बोला गया ,पर खाली नहीं किया गया। आरोप निराधार है ।कार्य मानक अनुरूप है।