दिल्ली. खराब दिनचर्या, गलत खानपान और शारीरिक श्रम यानी वर्कआउट न करने की वजह से मोटापे की समस्या होती है। खासकर, जंक फ़ूड के सेवन से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। विशेषज्ञों की मानें तो फैट जमा होने से वजन बढ़ता है। फैट शरीर के कई हिस्सों में स्टोर होता है। बहुत से लोगों के बाजुओं में भी फैट जमा होने लगता है। अगर आपके बाजुओं में भी फैट जमा हो गया है, तो आप इन एक्सरसाइज के जरिए आर्म फैट को कंट्रोल या कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में स्किपिंग मददगार साबित होती है। इस एक्सरसाइज को करने से आर्म फैट भी बर्न होता है। इसके लिए रोजाना सुबह और शाम दोनों समय स्किपिंग कर सकते हैं। अगर आपके पास पर्याप्त समय नहीं है, तो सुबह या शाम किसी समय स्किपिंग कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से बाजुओं में रक्त का संचार सुचारु रूप से होता है।
अगर आप हाथों की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो ट्राइसेप्स बेंच डिप्स कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से भी आर्म फैट बर्न होता है। विशेषज्ञों की मानें तो ट्राइसेप्स बेंच डिप्स करने से कमर और बाजुओं पर विशेष दबाव पड़ता है। इससे बाजुओं में रक्त संचार सही से होने लगता है। साथ ही एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होता है। इसे करने के लिए आप कुर्सी का सहारा ले सकते हैं।
आप बाजुओं के फैट को कम करने के लिए बाइसेप्स कर्ल का भी सहारा ले सकते हैं। हाथों के लिए यह अच्छी एक्सरसाइज है। इसके लिए समतल भूमि पर खड़े होकर अपने दोनों हाथों में डंबल लें। अब सांसों को सामान्य प्रक्रिया से लें। अब डंबल एक्सरसाइज करें। इसमें डंबल को अपने कंधे तक ले जाएं। फिर पहली अवस्था में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को करने से भी आर्म फैट कम होता है।