देहरादून. आप अक्सर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जाते होंगे, लेकिन क्या आपको वहां मिलने वाली मुफ्त सुविधाओं के बारे में पता है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के अतिरिक्त निःशुल्क सुविधाएं मिलना भी भारत के हर नागरिक का अधिकार है।
इतना ही नहीं इनमें से एक सुविधा नहीं देने पर पेट्रोल पंप और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। लाइसेंस रद्द होने की नौबत भी आ सकती है। पेट्रोल पंप संचालक आदित्य गोयल ने बताया कि हर पेट्रोल पंप पर नागरिकों को कुछ सुविधाएं देना अनिवार्य होता है। अगर आपके पेट्रोल पंप के अधिकारी ये सारी सेवाएं नहीं दे रहे हैं तो आप शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
पेट्रोल पंप में गाड़ी के पहिए में हवा भरवाने की सेवा मुफ्त होती है।
अगर कोई आपसे इसके लिए कोई चार्ज ले रहा है तो इसकी शिकायत की जा सकती है, क्योंकि यह सेवा एकदम मुफ्त है।
पहिए में हवा भरवाने के लिए बाहर पैसे देने पड़ते हैं।
अगर आपको भी इस खर्च को बचाना है तो पेट्रोल भरवाने के बाद अपनी गाड़ी के पहिए में हवा जरूर चेक कर लें।
स्वच्छ पेयजल की सुविधा
पेट्रोल पंप में पीने के पानी की सुविधा भी दी जाती है।
आम नागरिकों के लिए यह सेवा बिल्कुल मुफ्त होती है।
अगर आपको प्यास लगे तो आप यहां से भी पानी पी सकते हैं।
फस्ट एड बाक्स न हो तो चालान भी
अगर पेट्रोल पंप में फर्स्ट एड बाक्स न हो तो चालान भी हो सकता है।
पेट्रोल पंप को यह सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करवानी होती है।
यहां हमेशा फर्स्ट एड बाक्स मौजूद रहता है, जिससे सफर के समय प्राथमिक उपचार किया जा सकता है।
फायर सेफ्टी डिवाइस
पेट्रोल ज्वलनशील पदार्थ है, ऐसे में पेट्रोल पंप में फायर सेफ्टी डिवाइस होना अनिवार्य है।
अक्सर पंप पर आग लगने की घटनाओं की जानकारी मिलती है।
फायर सेफ्टी डिवाइस से आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता है।
यहां फायर सेफ्टी डिवाइस मौजूद रहते हैं।
अगर आसपास कहीं आग लग जाने की घटना हो तो इनका उपयोग निःशुल्क किया जा सकता है।
शौचालय की व्यवस्था
अगर आपको सफर के दौरान शौचालय उपयोग करना है तो इसके लिए आप पेट्रोल पंप पर जाकर शौचालय की सेवा का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपको शौचायल का प्रयोग न करने दिया जाए या टायलेट गंदा हो तो शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।