मुज़फ्फरनगर। मुजफ्फरनगर सीट पर सपा से हरेंद्र मलिक का चुनाव लड़ना तय हो गया है। अब सिर्फ घोषणा होने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि जल्द घोषणा की जाएगी।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक का समाजवादी पार्टी के टिकट पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला संगठन को चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए। सपा जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बताया कि लखनऊ में पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली। मुजफ्फरनगर लोकसभा के टिकट और चुनाव पर मंथन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बात रखी। सर्वसम्मति से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।