मेरठ. भावनपुर थाने के पचपेड़ा गांव में दारोगा को ले जा रही इनोवा गाड़ी की टक्कर से बच्चा घायल हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।
यह है मामला
दरोगा कुवंरपाल परीक्षितगढ़ थाने में तैनात हैं। उन्हें हार्ट अटैक होने पर इनोवा गाड़ी में अस्पताल ले जाया जा रहा था। साथ साथ थाने की पुलिस जीप भी जा रही थी। बताते है कि इनोवा गाड़ी ने बच्चे को टक्कर मार दी। उसके घायल होने पर ग्रामीणों की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। इनोवा का घेराव कर लिया। पुलिस के हटाने पर भी लोग नहीं माने। भावनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। उसके बाद बीमार दरोगा कुंवरपाल को अस्पताल ले जाया गया। साथ ही घायल बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
स्कूटी सवारों का सड़क पर हुड़दंग, बच्चा घायल, हंगामा
बुधवार देर रात स्कूटी सवार युवकों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। पैदल जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उनको शांत किया। बच्चे का उपचार कराने के बाद उसे घर भेज दिया गया। घायल के पिता ने तहरीर दे दी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी 12 वर्षीय रिहान बुधवार देर रात फतेहुल्लहपुर रोड से पैदल जा रहा था। इस दौरान स्कूटी सवार चार युवक हुड़दंग मचा रहे थे। उन्होंने रिहान को टक्कर मार दी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और विरोध जताया तो आरोपी उनसे ही उलझ गए। गाली गलौज करने लगे। मामला बढ़ने पर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का उपचार कराया। पिता ने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों का पता किया जा रहा है।