मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े के उपलक्ष्य में शिविर लगाकर दिव्यांग जन को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने दिव्यांगजन को अपने हाथों से सहायक उपकरण तथा कृत्रित अंग वितरित किये। कार्यक्रम का आयोजन आइटीआइ परिसर में किया गया।
पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देश भर में सेवा पखवाडे का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में संचालित योजनाओं में पात्रों का चयन कर कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण किया। राज्यमंत्री कपिल देव ने कहा कि जीवन की चुनौतियों का दृढता से मुकाबला कर आगे बढना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है। हर किसी में कोई न कोई कमी जरूर होती है।
अगर व्यक्ति अपने अंदर की कमियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारने की कोशिश करता है तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। मंत्री कपिल देव ने उपस्थित सभी निशक्तजनों में आत्मविश्वास की भावना को जागृत करते हुए उन्हें उज्ज्वल की शुभकामनाएं दी। सीडीओ संदप भागिया, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनीत कुमार मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, शरद शर्मा, नितिन मलिक, जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, रेणु गर्ग, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, कपिल त्यागी, सुनील तायल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, कुलदीप, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, विशाल गर्ग, नवनीत गुप्ता, मौ. सलीम, रक्षित नामदेव आदि मौजूद रहे।