नई दिल्ली. गर्मी का मौसम आ गया है। कई शहरों में पारा चढ़ने लगा है। ऐसे में जो लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं, वह इस मौसम में किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं। हालांकि भारत की ज्यादातर जगहों पर गर्मी के मौसम में पारा गर्म ही रहता है। सभी जगह तेज गर्मी होने लगती है। ऐसे में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां गर्मी के मौसम में भी ठंड महसूस कर सकें, तो कई विकल्प मिल सकते हैं। इन जगहों पर हर साल गर्मी के मौसम में तापमान कम होता है। कई सैलानी गर्मियों में इन ठंडी जगहों का रुख करते हैं। ये जगहें देशी- विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यहां केवल आपको ठंडा मौसम ही नहीं मिलेगा, बल्कि खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे। घूमने के लिहाज से इन पर्यटन क्षेत्रों में कई विकल्प मिल जाएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए गर्मी में घूमने के लिए भारत की ठंडी जगहों के बारे में।
हिमाचल प्रदेश में कई पर्यटन स्थल है, जहां हर साल सर्दियों के मौसम में सैलानी पहुंचते हैं। लेकिन यहां सर्दियों के अलावा गर्मियों में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में पूरे साल हल्की ठंड रहती है। ऐसे में सर्दी के मौसम में आप मनाली की सैर करने जा सकते हैं। भले ही सर्दियों की तरह यहां गर्मी में बर्फबारी न हो लेकिन यहां का मौसम आपको गर्मी और पसीना भी महसूस नहीं होने देगा। इसके अलावा मनाली के पहाड़ और प्राकृतिक नजारे आपका मन मोह लेंगे।
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंडा होता है लेकिन गर्मियों में भी आपको ठंड ही महसूस होती हैं। कश्मीर के सोनमर्ग में मौसम सामान्य रहता है, सर्दियों में जमी बर्फ की चादर पिघलने से ठंड महसूस होती रहती है।
भारत के सबसे ठंडी जगहों में लद्दाख का नाम शामिल है। हिमाचल में बसे लद्दाख में हमेशा मौसम ठंडा रहता है। यहां के नजारे भी यात्रियों को प्रभावित करते हैं। गर्मियों में आप ठंड महसूस करने के लिए लद्दाख जा सकते हैं।
गर्मी में घूमने के लिए सिक्किम में लाचुन गांव बेहतर विकल्प है। लाचुन गांव ठंडे मौसम और खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यह बेहतरीन पर्यटन स्थल है।
सर्दियों के बर्फीले इलाके गर्मियों में भी सामान्य तापमान के बाद भी ठंडा महसूस कराते हैं। अरुणाचल प्रदेश के सेला पास में पूरे साल बर्फ की पतली चादर बनी रहती है। गर्मियों में यहां जाना मजेदार हो सकता है।